Homeचैनपुरकैमूर में रिश्तों का खौफनाक अंत: बकरी बांधने के विवाद में बेटे...

कैमूर में रिश्तों का खौफनाक अंत: बकरी बांधने के विवाद में बेटे ने पिता की लाठी से पीटकर ली जान, आरोपी गिरफ्तार

कैमूर में बेटे ने पिता की पीट-पीटकर हत्या, बकरी बांधने के विवाद में आरोपी गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। मामूली बात पर शुरू हुए विवाद ने इतना भयावह रूप ले लिया कि एक बेटे ने अपने ही पिता पर लाठी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता की इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान चुल्लहन बिंद के रूप में हुई है। वहीं, गिरफ्तार आरोपी उनका 30 वर्षीय पुत्र सोनू बिंद है। मामले में मृतक के बड़े पुत्र जितेंद्र बिंद के फर्द बयान के आधार पर चैनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज बयान के अनुसार, मंगलवार की शाम करीब 3:30 बजे सोनू बिंद गांव की गली में बकरी बांध रहा था। इस दौरान पिता चुल्लहन बिंद ने उसे रास्ता खाली छोड़कर दूसरी जगह बकरी बांधने की सलाह दी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि गुस्से में सोनू घर से लाठी लेकर आया और पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। लाठी लगने से चुल्लहन बिंद के सिर में गंभीर चोट आई और वे लहूलुहान होकर गिर पड़े।

घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल भभुआ सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव को चैनपुर थाना लाया गया, जहां पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि बकरी बांधने को लेकर हुए विवाद में बेटे द्वारा पिता पर लाठी से हमला किया गया था। इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई। मामले में आरोपी सोनू बिंद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments