Homeचैनपुरकैमूर में नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 73.70 ग्राम...

कैमूर में नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 73.70 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

कैमूर में 73.70 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, अपाचे बाइक भी जब्त

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मदुरना पहाड़ी के समीप गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 73.70 ग्राम गांजा बरामद करने के साथ उसकी अपाचे बाइक भी जब्त कर ली। गिरफ्तार युवक की पहचान मलिक सराय गांव निवासी बुल्लू यादव के 22 वर्षीय पुत्र गुड्डू यादव के रूप में हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि मदुरना पहाड़ी के पास काले और लाल रंग की अपाचे बाइक पर सवार एक युवक मादक पदार्थ बेच रहा है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस सशस्त्र बलों के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस टीम को देखते ही युवक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसकी कमर में छिपाकर रखा गया प्लास्टिक का एक पैकेट बरामद हुआ। जांच में पैकेट के अंदर 73.70 ग्राम गांजा पाया गया, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक महिला से गांजा लेकर आया था, लेकिन वह उसकी पहचान या पता नहीं बता सका। पुलिस ने आरोपी युवक के साथ-साथ अज्ञात महिला के खिलाफ भी संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मेडिकल जांच कराने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और गांजा उपलब्ध कराने वाले नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments