Bihar: कैमूर जिले के कई थानों के एसआई और एएसआई का तबादला प्रशासनिक दृष्टिकोण से कैमूर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के निर्देश पर किया गया, एसआई शशिभूषण कुमार को सोनहन थाना से कुदरा थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है, एसआई राकेश कुमार रोशन को भगवानपुर थाने से सोनहन का थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है, भभुआ पुलिस केंद्र के एसआई अनिल प्रसाद को भगवानपुर थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
- सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना
- बिहार में केंद्र योजनाओं पर सख्ती: एम्स दरभंगा से लेकर औद्योगिक क्लस्टर तक डेडलाइन तय, अफसरों को स्पष्ट चेतावनी
दुर्गावती थानाध्यक्ष संजीव कुमार पासी को चैनपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है, भभुआ थाना के एसआई राजीव रंजन सिंह को दुर्गावती थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है, वहीं एसआई रितेश कुमार सिंह को परिचारी उपस्कर एवं परिवहन शाखा पुलिस केंद्र भभुआ के अतिरिक्त इन्हें स्पीडी ट्रायल का कार्य भी सौंपा गया है।
- पति से विवाद के बाद पत्नी ने बच्चों संग खाया जहर, सभी की मौत
- अधिवताओ ने एसडीएम कोर्ट में घुस एसडीएम से किया दुर्व्यवहार व बॉडीगार्ड को पीटा
एसआई जयंतकांत प्रसाद को कुछिला थाना, एसआई सतीश कुमार सिंह को करमचट थाने से दुर्गावती थाना, एसआई कमाल अंसारी को भभुआ पुलिस केंद्र से भभुआ थाना, एसआई धर्मेंद्र कुमार को भभुआ पुलिस केंद्र से मोहनिया थाना में पदस्थापित किया गया है।
- रंगेहाथ रिश्वत लेते पकड़े गए एसआई: चाय दुकान पर निगरानी टीम ने मारा छापा
- तीन नाबालिग को तांत्रिक देने जा रहा था नरबलि मौके पर पहुंचे ग्रामीण तांत्रिक पकड़ाया
एसआई कुमार गौरव को पुलिस केंद्र से भभुआ थाना, एसआई मनोज कुमार को पुलिस केंद्र से मोहनिया थाना, एएसआई अवधेश अरुण को करमचट थाना से एससी-एसटी थाना पदस्थापित किया गया है, वहीं एएसआई जफर इमाम को भभुआ पुलिस केंद्र से करमचट थाने में पदस्थापित किया गया है, सभी एसआई और एएसआई को अपने अपने नवपदस्थापित स्थान पर अविलंब योगदान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
- गैंगरेप केस में ऐतिहासिक फैसला: तीनों दोषियों को अंतिम सांस तक आजीवन कारावास, पीड़िता को 6 लाख मुआवजा
- थाना के सामने सिविल सर्जन के घर हथियारबंद बदमाशों की डकैती, बेहोशी का इंजेक्शन देकर तीन को किया अचेत

