Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेमरा में बीते 25 जनवरी की तिथि को पिकअप की टक्कर से 2 वर्षीय बच्चे की मौत के मामले को लेकर बच्चे के पिता के द्वारा चैनपुर थाने में अज्ञात पिकअप चालक के ऊपर प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दिए गए आवेदन में ग्राम सेमरा के निवासी रामजान सिंह खरवार के द्वारा बताया गया है इनका 2 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार घर के सामने खेल रहा था, उस दौरान पूरब की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही एक पिकअप के द्वारा बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी गई और पिकअप चालक मौके पर से पिकअप लेकर भाग निकला दुर्घटना के बाद परिजनों के द्वारा आनन-फानन में बच्चे को इलाज के लिए तत्काल वाराणसी ले जाया गया
- रिश्ते का खौफनाक अंत: पत्नी की हत्या कर शव के पास बैठा रहा पति, गांव में पसरा सन्नाटा
- ईओयू की बड़ी कार्रवाई, कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी, लाकर तोड़कर खंगाले गए दस्तावेज
जहां चिकित्सकों के द्वारा जांचोंपरांत उसे मृत घोषित कर दिया गया, अचानक इस हादसे से पूरा परिवार सदमे में आ गया, बच्चे के अंतिम संस्कार के बाद इनके द्वारा चैनपुर थाने में अज्ञात पिकअप चालक के विरुद्ध प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है।
- सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना
- बिहार में केंद्र योजनाओं पर सख्ती: एम्स दरभंगा से लेकर औद्योगिक क्लस्टर तक डेडलाइन तय, अफसरों को स्पष्ट चेतावनी
वहीं इस मामले से संबंधित जानकारी लेने पर चैनपुर थानाध्यक्ष उदय भानु सिंह के द्वारा बताया गया कि ग्राम सेमरा के निवासी रामजान सिंह के द्वारा दिए गए आवेदन में 2 वर्षीय बच्चे की पिकअप से धक्का लगने के बाद मौत हो जाने की बात बताते हुए आवेदन दिया गया है, जिसमें पिकअप का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्शाया गया है, और अज्ञात चालक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए दुर्घटना की बात कही गई है, जिसमें इनके बच्चे की मौत हुई है, मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
- सम्राट सरकार के 30 दिन: विकास, सख्ती और नई व्यवस्थाओं की सात बड़ी पहल
- बिहार में फूहड़ गानों पर सरकार का सख्त रुख, मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी बोले- “अश्लीलता फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई”

