Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जांच के दौरान एक डीसीएम को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 21 भैंसों को रस्सी से क्रूरतापूर्वक बांधकर लादा गया था। पूछताछ में गिरफ्तार तस्करों ने स्वीकार किया कि वे मवेशियों को बिहार से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे, जहां उन्हें कटवाया जाना था। इस कार्रवाई में उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी नूर आलम, कौशांबी निवासी मोहम्मद शाहबान तथा रोहतास जिले के शाजिद कुरैशी और मोहम्मद कमाल खान को गिरफ्तार किया गया। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो से चार गाय भी बरामद की गईं, हालांकि स्कॉर्पियो सवार तस्कर भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए।
वहीं दूसरी कार्रवाई चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा-सिरसी नहर पुल के समीप की गई। गुप्त सूचना पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश से आ रही एक पिकअप वैन को रोककर जांच की, जिसमें तीन लाल रंग की गाय और एक सफेद बाछी को क्रूरतापूर्वक लादा गया था। वाहन चालक शौकत अली, निवासी ग्राम कुड्डी थाना चांद, को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने उत्तर प्रदेश से पशु लाकर बिहार में बेचने की बात स्वीकार की। दुर्गावती थाना पुलिस ने बरामद मवेशियों को एक निजी पशु मेले में सुरक्षित रखवाया है, जबकि चैनपुर पुलिस ने चारों पशुओं को नुआंव स्थित पशु मेले में जिम्मेनामा पर सौंप दिया। दोनों मामलों में संबंधित आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।