Home रामगढ़ कैमूर में नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास मामले में आरोपी को 5...

कैमूर में नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास मामले में आरोपी को 5 साल की सजा

नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास मामले में आरोपी को 5 साल की सजा

Bihar: कैमूर जिले में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास के मामले में अदालत ने आरोपी को कड़ी सजा सुनाई है। पोक्सो एक्ट के तहत सुनवाई करते हुए न्यायालय ने दोषी को पांच वर्ष के कठोर कारावास के साथ जुर्माना भी लगाया है। जानकारी के अनुसार 9 मार्च 2026 को पोक्सो एक्ट से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए नामित विशेष न्यायाधीश सह एडीजे-VI की अदालत ने रामगढ़ (नुआंव) थाना कांड संख्या 95/23 में फैसला सुनाया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रामगढ़ थानाअदालत ने मामले में आरोपी नरेश शर्मा उर्फ रामनरेश शर्मा को दोषी करार देते हुए पोक्सो एक्ट की धारा-10 के तहत पांच वर्ष की सजा और 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। जुर्माना नहीं देने पर छह महीने का अतिरिक्त कारावास भी भुगतना होगा। मामले के अनुसार 30 मार्च 2023 को नुआंव थाना क्षेत्र में आरोपी ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच पूरी की और अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया।

सुनवाई के दौरान कुल 11 गवाहों और दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी पाया। इसके अलावा भारतीय दंड संहिता की धारा 354(बी) के तहत भी आरोपी को तीन वर्ष की सजा और 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना नहीं देने पर तीन महीने की अतिरिक्त सजा का प्रावधान किया गया है। अदालत के आदेश के अनुसार दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी।

Exit mobile version