Homeरामगढ़कैमूर में नहर किनारे मिली मानव खोपड़ी, चर्चित परिवार हत्याकांड से जोड़कर...

कैमूर में नहर किनारे मिली मानव खोपड़ी, चर्चित परिवार हत्याकांड से जोड़कर जांच में जुटी पुलिस

कैमूर में नहर किनारे मिली मानव खोपड़ी, चर्चित परिवार हत्याकांड से जुड़ी जांच तेज

Bihar: कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब देवहलिया-छत्रपुरा नहर के पास खेत में एक मानव खोपड़ी बरामद हुई। यह खोपड़ी विश्वकर्मा पंप मुख्य नहर के समीप बधार में पड़ी मिली, जिसे देखने के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। प्रारंभिक तौर पर खोपड़ी किसी बच्चे की बताई जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

जानकारी के अनुसार, छत्रपुरा गांव के पास नहर किनारे लोगों ने खून से सनी प्लास्टिक पन्नी के साथ एक मानव कंकाल का हिस्सा देखा। देखते ही देखते इलाके में चर्चा फैल गई और ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना रामगढ़ थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बरामद खोपड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस इस मामले को डहरक गांव के चर्चित कृष्ण मुरारी परिवार हत्याकांड से जोड़कर जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि बरामद खोपड़ी उस मामले में लापता दो बच्चों में से किसी एक की हो सकती है।

बताया जा रहा है कि हत्याकांड के आरोपी विकास गुप्ता की निशानदेही पर पूर्व में पुलिस ने अकोढ़ी नदी पुल के नीचे गोताखोरों की मदद से बच्चों के सिर की तलाश करवाई थी, लेकिन वहां कोई सफलता नहीं मिली थी। अब देवहलिया-छत्रपुरा नहर के पास खोपड़ी मिलने के बाद जांच का दायरा और बढ़ गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बरामद खोपड़ी की वास्तविक पहचान डीएनए जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments