Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह गांव के कुछ लोग खेतों की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर बधार में पड़े शव पर पड़ी। देखते ही देखते मौके पर आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने के बाद मोहनियां थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम तथा डीआईयू की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को जुटाकर मौत के कारणों और हत्या की संभावनाओं की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की हत्या कहीं और कर शव को सुनसान बधार में लाकर फेंका गया है।
पुलिस आसपास के गांवों में पूछताछ कर रही है और गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान किया जा रहा है ताकि मृतक की पहचान हो सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया है, जहां पहचान के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। इस संबंध में मोहनियां थानाध्यक्ष आलोक Kumar ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। फॉरेंसिक और डीआईयू टीम जांच में जुटी है तथा सभी पहलुओं पर कार्रवाई की जा रही है।



