Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल, मोहनियां पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने शमीम इंद्रिसी को मृत घोषित कर दिया। घायलों ने बताया कि कैमूर जिले के कोटा गांव से छह लोग, जिनमें एक महिला भी शामिल थी, टेंपो से जोधपुर जाने के लिए निकले थे। यात्रा के दौरान दादर गांव के समीप NH-30 पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे टेंपो सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में एक यात्री की जान चली गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलते ही मोहनियां थाना पुलिस अनुमंडल अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, भभुआ भेज दिया।
मोहनियां थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि दादर गांव के पास टेंपो पलटने की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान शमीम इंद्रिसी के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।