Homeचैनपुरकैमूर में दर्दनाक घटना: घरेलू विवाद के बाद 55 वर्षीय व्यक्ति ने...

कैमूर में दर्दनाक घटना: घरेलू विवाद के बाद 55 वर्षीय व्यक्ति ने कीटनाशक खाकर दी जान

कैमूर में घरेलू विवाद के बाद अधेड़ ने कीटनाशक खाया, इलाज के दौरान मौत

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के ईसापुर गांव से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद के बाद एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान ईसापुर निवासी राम निवास गौड़ (पिता शिव दुलार गौड़) के रूप में हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह घर में किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच विवाद हुआ था। इसी बात से आहत होकर राम निवास गौड़ ने गुस्से में घर में रखा कीटनाशक पी लिया। कुछ समय बाद जब उनकी हालत बिगड़ने लगी, तब परिजनों को इसकी जानकारी हुई। आनन-फानन में उन्हें चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

भभुआ पहुंचने पर जांच के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया और सीधे घर लेकर चले गए। इधर, इस मामले में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि जहरीला पदार्थ खाने से हुई मौत की घटना की कोई आधिकारिक सूचना थाने को नहीं मिली है। परिजनों की ओर से भी कोई आवेदन नहीं दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments