Homeचैनपुरघर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर–ढलाई मशीन पर हाथ साफ, सुबह उठते ही...

घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर–ढलाई मशीन पर हाथ साफ, सुबह उठते ही उड़े होश

कैमूर में घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर-ढलाई मशीन चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केवा से चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां अज्ञात चोरों ने घर के दरवाजे पर खड़ी ट्रैक्टर और उससे जुड़ी ढलाई मशीन को ही गायब कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत और लोगों में आक्रोश का माहौल है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

प्राप्त जानकारी के अनुसार, केवा गांव निवासी रमेश बिंद (पुत्र दया बिंद) ने बताया कि 28 अप्रैल 2026 की रात करीब 8 बजे उन्होंने अपनी आयशर ट्रैक्टर (रजिस्ट्रेशन नंबर: BR45 G 6981) के साथ ढलाई मशीन को घर के बाहर खड़ा किया था। इसके बाद वह घर के अंदर सोने चले गए। लेकिन अगली सुबह, यानी 29 अप्रैल को करीब 6:30 बजे जब वे बाहर निकले तो दरवाजे से ट्रैक्टर और मशीन दोनों गायब थे। यह देख उनके होश उड़ गए।

पीड़ित ने पहले अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, आसपास के लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अंततः उन्होंने चैनपुर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया। आवेदन में रमेश बिंद ने स्पष्ट रूप से आशंका जताई है कि अज्ञात चोरों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया गया है। वहीं, इस मामले में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों में छानबीन कर रही है और चोरी गए वाहन की तलाश जारी है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments