Homeचैनपुरहाटा बाजार में हादसा: तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलटा, महिला गंभीर रूप से...

हाटा बाजार में हादसा: तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलटा, महिला गंभीर रूप से घायल

कैमूर में ई-रिक्शा हादसा: हाटा बाजार में महिला घायल, पैर में फ्रैक्चर की आशंका

Bihar:  कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित हाटा बाजार में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार और अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल महिला की पहचान पहरईचा गांव निवासी सीमा देवी (पति राजेंद्र बिंद) के रूप में हुई है।

NS News

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बताया जा रहा है कि वह एक शादी समारोह से लौटकर अपने चार बच्चों के साथ पैदल हाटा बाजार से वाहन पकड़ने के लिए जा रही थीं, तभी अचानक तेज गति से आ रहा ई-रिक्शा संतुलन खो बैठा और पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ई-रिक्शा सीधे महिला के ऊपर पलट गया, जिससे वह उसके नीचे दब गईं। इस घटना में उनके दाहिने पैर में गंभीर चोट आई है और फ्रैक्चर की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों की तत्परता से महिला को तुरंत बाहर निकाला गया और डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। इसी बीच, ई-रिक्शा चालक भीड़ का फायदा उठाकर वाहन समेत मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments