Homeदुर्गावतीकैमूर में चोरी के मामलों का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, तीन बाइक...

कैमूर में चोरी के मामलों का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, तीन बाइक और 25 लीटर चोरी का पेट्रोल भी बरामद

कैमूर में चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार; 3 बाइक और 25 लीटर पेट्रोल बरामद

Bihar: कैमूर जिले में चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए दुर्गावती पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन मोटरसाइकिल, करीब 25 लीटर चोरी का पेट्रोल और एक बड़ा इलेक्ट्रिक तराजू बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस ने दुर्गावती और रामगढ़ थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की दो घटनाओं के उद्भेदन का दावा किया है।  इस संबंध में मोहनिया के प्रभारी डीएसपी दया शंकर कुमार ने दुर्गावती थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कृपालपुर गांव स्थित मुर्गी फार्म के समीप कुछ अपराधी चोरी के पेट्रोल और मोटरसाइकिल के साथ मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दुर्गावती थानाध्यक्ष गिरीश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तत्काल कृपालपुर स्थित मुर्गी फार्म के पास छापेमारी की, जहां पुलिस को पांच संदिग्ध मिले। कार्रवाई के दौरान तीन मोटरसाइकिल और करीब 25 लीटर पेट्रोल भी बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में दुर्गावती थाना क्षेत्र के कृपालपुर स्थित मुर्गी फार्म में हुई चोरी तथा रामगढ़ थाना क्षेत्र के रहाड़ी गांव की किराना दुकान में हुई चोरी की घटनाओं से जुड़े अहम सुराग मिले हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अली शेर कुरैशी, आरिफ कुरैशी और अरमान कुरैशी, तीनों निवासी डुमरी, थाना दुर्गावती, अरुण यादव निवासी कृपालपुर तथा अंकित कुमार निवासी महुअर, थाना दुर्गावती के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोटरसाइकिल, करीब 25 लीटर पेट्रोल और एक बड़ा इलेक्ट्रिक तराजू बरामद किया है। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments