Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यह कार्रवाई इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि एक महीने के भीतर इसी जांच चौकी पर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले भी अवैध उगाही के आरोप में चार सैप जवानों और पांच निजी सहायकों सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। ताजा कार्रवाई के बाद अब तक इस मामले में कुल 15 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में सैप जवान गंगासागर सिंह, बच्चू प्रसाद और मनीराम शर्मा तथा होमगार्ड जवान सुनील कुमार गुप्ता शामिल हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। इस घटना ने जांच चौकी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि चौकी पर 24 घंटे तीनों शिफ्टों में अधिकारियों की तैनाती रहती है, इसके बावजूद कथित अवैध वसूली का खेल लगातार चलता रहा। ऐसे में जांच चौकी प्रभारी (एडीटीओ) आलोक कुमार की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
मोहनिया डीएसपी गोपाल कृष्ण ने प्रेस वार्ता में बताया कि समेकित जांच चौकी पर छापेमारी के दौरान ₹83,300 नकद के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें तीन सैप और एक होमगार्ड जवान शामिल हैं। सभी से पूछताछ जारी है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि कैमूर पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी अवैध वसूली जैसी गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।