Homeमोहनियाकैमूर में चेकपोस्ट पर अवैध वसूली का भंडाफोड़, 3 सैप जवान और...

कैमूर में चेकपोस्ट पर अवैध वसूली का भंडाफोड़, 3 सैप जवान और 1 होमगार्ड गिरफ्तार; 83,300 नकद बरामद

कैमूर: मोहनिया जांच चौकी पर अवैध वसूली, 3 सैप जवान और 1 होमगार्ड गिरफ्तार, ₹83,300 बरामद

Bihar: कैमूर जिले के मोहनिया स्थित समेकित जांच चौकी पर एक बार फिर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देश पर यातायात डीएसपी एवं मोहनिया थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात छापेमारी कर वाहन चालकों से कथित रूप से अवैध वसूली कर रहे तीन सैप जवानों और एक होमगार्ड जवान को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से ₹83,300 नकद और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News
यह कार्रवाई इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि एक महीने के भीतर इसी जांच चौकी पर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले भी अवैध उगाही के आरोप में चार सैप जवानों और पांच निजी सहायकों सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। ताजा कार्रवाई के बाद अब तक इस मामले में कुल 15 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में सैप जवान गंगासागर सिंह, बच्चू प्रसाद और मनीराम शर्मा तथा होमगार्ड जवान सुनील कुमार गुप्ता शामिल हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। इस घटना ने जांच चौकी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि चौकी पर 24 घंटे तीनों शिफ्टों में अधिकारियों की तैनाती रहती है, इसके बावजूद कथित अवैध वसूली का खेल लगातार चलता रहा। ऐसे में जांच चौकी प्रभारी (एडीटीओ) आलोक कुमार की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

मोहनिया डीएसपी गोपाल कृष्ण ने प्रेस वार्ता में बताया कि समेकित जांच चौकी पर छापेमारी के दौरान ₹83,300 नकद के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें तीन सैप और एक होमगार्ड जवान शामिल हैं। सभी से पूछताछ जारी है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि कैमूर पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी अवैध वसूली जैसी गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments