Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संतोष कुमार सुमन ने कहा कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को सामने लाने तथा उनकी आवाज को मजबूती देने के लिए पार्टी लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि गरीब चौपाल यात्रा के तहत कैमूर 20वां जिला है। उन्होंने कहा कि कैमूर इस यात्रा का शुरुआती पड़ाव था, लेकिन कुछ कारणों से यात्रा के क्रम में यह जिला 20वें स्थान पर आ गया।
शिक्षा को लेकर गरीब परिवारों से की अपील
संतोष कुमार सुमन ने गरीब और पिछड़े परिवारों से अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज में जन्म के बाद जाति जैसी पहचान जरूर जुड़ जाती है, लेकिन गरीब परिवारों को अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने पर जोर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से बच्चे अपने अधिकारों को समझ सकेंगे और अपने हक के लिए आवाज उठाने में सक्षम बनेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी आगे भी गरीब चौपाल के माध्यम से आम लोगों से सीधा संवाद जारी रखेगी और उनकी समस्याओं को संबंधित स्तर तक पहुंचाने का प्रयास करेगी।