Homeकैमूरकैमूर में गरीब चौपाल के जरिए जनता से जुड़े संतोष सुमन, महिलाओं...

कैमूर में गरीब चौपाल के जरिए जनता से जुड़े संतोष सुमन, महिलाओं की रही खास भागीदारी

कैमूर में गरीब चौपाल के जरिए जनता से जुड़े संतोष सुमन, महिलाओं की रही खास भागीदारी

Bihar: कैमूर, गरीब चौपाल यात्रा के दौरान हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन बुधवार को कैमूर पहुंचे। भभुआ शहर स्थित नगर पालिका मैदान में आयोजित गरीब चौपाल में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी भी काफी अधिक रही। गरीब चौपाल में पहुंचे लोगों ने सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने, स्थानीय समस्याओं और अन्य जनसरोकार से जुड़े मामलों को लेकर मंत्री के समक्ष अपनी बातें रखीं। लोगों ने आवेदन के माध्यम से अपनी समस्याएं दीं, जिस पर मंत्री संतोष कुमार सुमन ने संबंधित मामलों की जानकारी लेते हुए उनके समाधान का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम का आयोजन हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के कैमूर जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री संतोष कुमार सुमन सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने किया। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार, राष्ट्रीय सचिव कमलेश कुमार सिंह, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश पांडेय, जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संतोष कुमार सुमन ने कहा कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को सामने लाने तथा उनकी आवाज को मजबूती देने के लिए पार्टी लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि गरीब चौपाल यात्रा के तहत कैमूर 20वां जिला है। उन्होंने कहा कि कैमूर इस यात्रा का शुरुआती पड़ाव था, लेकिन कुछ कारणों से यात्रा के क्रम में यह जिला 20वें स्थान पर आ गया।

शिक्षा को लेकर गरीब परिवारों से की अपील

संतोष कुमार सुमन ने गरीब और पिछड़े परिवारों से अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज में जन्म के बाद जाति जैसी पहचान जरूर जुड़ जाती है, लेकिन गरीब परिवारों को अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने पर जोर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से बच्चे अपने अधिकारों को समझ सकेंगे और अपने हक के लिए आवाज उठाने में सक्षम बनेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी आगे भी गरीब चौपाल के माध्यम से आम लोगों से सीधा संवाद जारी रखेगी और उनकी समस्याओं को संबंधित स्तर तक पहुंचाने का प्रयास करेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments