Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, गांव में खाता संख्या 46, प्लॉट नंबर 30 (रकबा 25.5 डिसमिल) पर लगी गेहूं की फसल की कटाई को लेकर दोनों पक्ष अपने-अपने दावे के साथ मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए किसी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।
हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान गुलाब राम, उनके पुत्र पिंटू कुमार तथा दूसरे पक्ष के परदेसी राम के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भभुआ एसडीओ कोर्ट भेज दिया है। इस मामले पर जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि विवाद बढ़ने पर बड़ी घटना की आशंका थी, लेकिन पुलिस की समय पर कार्रवाई से हालात को संभाल लिया गया। स्थानीय स्तर पर इस घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा, हालांकि पुलिस की मौजूदगी से स्थिति सामान्य कर दी गई है।