Home चैनपुर मोबाइल मैसेज से शुरू हुआ विवाद बना बड़ा बवाल, चैनपुर में दो...

मोबाइल मैसेज से शुरू हुआ विवाद बना बड़ा बवाल, चैनपुर में दो पक्षों पर 30+ लोगों के खिलाफ FIR

चैनपुर में मोबाइल मैसेज विवाद पर हिंसा, 30+ लोगों पर केस |

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के ककरीकुंडी गांव में शनिवार दोपहर एक मामूली विवाद ने उग्र रूप ले लिया। मोबाइल पर भेजे गए कथित गलत मैसेज को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाने में अलग-अलग आवेदन देकर एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाया है। एक पक्ष ने करीब डेढ़ दर्जन लोगों को आरोपी बनाया। दूसरे पक्ष ने महिला-पुरुष समेत 30 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई। मारपीट में कई घायल, कुछ की हालत गंभीर।

इस हिंसक झड़प में:
पहले पक्ष से करीब 17 लोग घायल हुए, जिनमें पप्पू राम की हालत गंभीर बताई गई। दूसरे पक्ष से रितेश कुमार और भोलू कुमार गंभीर रूप से घायल हुए। कई अन्य लोगों का इलाज स्थानीय स्तर पर कराया गया, जबकि गंभीर घायलों को रेफर किया गया

घात लगाकर हमला करने का आरोप
दूसरे पक्ष की ओर से दर्ज शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उनके लोग घर लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची महिलाओं पर भी ईंट-पत्थर चलाए गए, जिससे वे भी घायल हो गईं। पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों से कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में:
पहले पक्ष से: रितेश कुमार, चंदन पासी, नथुनी पासी, दूसरे पक्ष से: रमाशंकर राम, मनोज कुमार सभी को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी
थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्क है।

गांव में तनाव, पुलिस की निगरानी बढ़ी
घटना के बाद ककरीकुंडी गांव में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

Exit mobile version