Home चैनपुर कैमूर में आकाशीय बिजली का कहर: भैंस चराने गई महिला की मौत,...

कैमूर में आकाशीय बिजली का कहर: भैंस चराने गई महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

कैमूर में वज्रपात से महिला की मौत: भैंस चराने गई 50 वर्षीय मोतिया देवी पर गिरी आकाशीय बिजली

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के नंदगांव पंचायत के बौरई गांव में मंगलवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब महिला गांव के सिवान में भैंस चरा रही थी। हादसे के बाद परिजनों में मातम छा गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मृतका की पहचान बौरई गांव निवासी मोतिया देवी (50 वर्ष), पति लालू बिंद के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब दो बजे मोतिया देवी रोज की तरह भैंस चराने के लिए खेत की ओर गई थीं। इसी दौरान मौसम अचानक बदल गया और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच हुई आकाशीय बिजली की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे।

हालांकि, जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को चैनपुर थाना लेकर पहुंचे, जहां पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। चैनपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की मौत वज्रपात से हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Exit mobile version