Home चैनपुर कैमूर: बेटी से छेड़खानी का विरोध करना पड़ा भारी, मां की पिटाई,...

कैमूर: बेटी से छेड़खानी का विरोध करना पड़ा भारी, मां की पिटाई, कपड़े भी फाड़े

कैमूर में बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर मां की पिटाई, चैनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत हाटा में छेड़खानी का विरोध करने पर एक महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़ित महिला ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि वह नगर पंचायत हाटा की अस्थायी निवासी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsबीते 7 मार्च 2026 की शाम करीब 6:30 बजे वह अपने घर के दरवाजे पर बैठी हुई थी। उसी दौरान चार युवक वहां पहुंचे और उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ तथा गलत हरकत करने लगे। जब इसका विरोध किया गया तो आरोपियों ने बदतमीजी करते हुए लड़की के कपड़े तक फाड़ दिए। महिला ने जब अपनी बेटी के साथ हो रही इस हरकत का विरोध किया तो आरोपित युवकों ने अपने दो अन्य साथियों को बुला लिया और महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट में महिला के हाथ में चोट आई है।

घटना के बाद घायल महिला अपनी पुत्री को लेकर चैनपुर थाना पहुंची, जहां से उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। उपचार के बाद पीड़िता ने थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि पीड़ित महिला के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version