Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तलाशी के दौरान बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर रखी पीले रंग की बोरी से 90 पीस ब्लू लाइम शराब का टेट्रा पैक (प्रत्येक 200 एमएल) बरामद किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने अपना नाम विनोद कुमार, पिता रामेश्वर बिंद, निवासी ग्राम डुमरिया, थाना चैनपुर बताया।
पुलिस ने बरामद शराब के साथ बाइक को जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चैनपुर थाना लाया।
इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि शराब तस्करी की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 90 टेट्रा पैक शराब बरामद हुई है, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। तस्करी में प्रयुक्त बाइक बिना नंबर प्लेट की है और उसके कागजात भी उपलब्ध नहीं थे, जिससे बाइक चोरी की होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का मेडिकल जांच कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच जारी है।