Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उन्होंने बताया कि बुधवार की रात गुप्त सूचना मिली थी कि जिले का टॉप-10 कुख्यात अपराधी देवी उर्फ साहेब पासवान अपने घर आया हुआ है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आलोक कुमार के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन कर उसके घर पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मोहनियां वार्ड संख्या-12 निवासी देवी उर्फ साहेब पासवान और मुन्ना पासी (पिता- लंबू पासी, निवासी पासवान टोली, वार्ड संख्या-12, मोहनियां) को मौके से गिरफ्तार कर लिया। दोनों हलीम अली हत्याकांड में नामजद अभियुक्त हैं और लंबे समय से फरार चल रहे थे।
एसडीपीओ ने बताया कि देवी उर्फ साहेब पासवान कैमूर जिले के टॉप-10 कुख्यात अपराधियों की सूची में शामिल है। उसके खिलाफ मोहनियां थाना में छह, दुर्गावती थाना में एक तथा सोनहन थाना में एक सहित कुल आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन मामलों में हत्या, डकैती और आर्म्स एक्ट जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।



