Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

- श्रीहरसू ब्रह्म मंदिर पहुंचे जीयर स्वामी, श्रद्धालुओं को दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश
- शराब तस्करी का खुलासा, 90 टेट्रा पैक के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार
कैबिनेट बैठक के बीच उम्मीद जताई जा रही थी कि चंपारण के इलाके को नीतीश कैबिनेट कोई सौगात दे सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ सरकार ने अब पटना में बापू टावर के निर्माण और ऑडियो विजुअल सिस्टम योजना के लिए 44 करोड़ 86 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी है, इसके अलावा शिक्षा विभाग के तहत माध्यमिक विद्यालयों को भवन मुहैया कराने के लिए पंचायत स्तर पर पहले चरण में कुल 677 उच्च माध्यमिक स्कूलों को उत्क्रमित करने का फैसला सरकार ने लिया है।
- राजगीर में बिहार-यूपी की रणजी भिड़ंत आज से, रिंकू सिंह पर रहेंगी सबकी नजरें 1121 करोड़ के स्टेडियम में पहली बार एलीट ग्रुप का मुकाबला
- दिल दहला देने वाली वारदात: जमानत पर छूटे पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, हादसा बताने की कोशिश
कैबिनेट बैठक में बिहार नगर पालिका नगर योजना, टाउन प्लैनिंग नियमावली में संशोधन के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली है, साथ ही पटना के दीघा घाट के पास स्थित भारतीय खाद्य निगम के रीजनल ऑफिस के निर्माण के लिए प्रावधानों में भी बदलाव करने की मंजूरी दी गई है।
- पूर्णिया में ‘नटवरलाल’ रोहित का बड़ा ठगी नेटवर्क उजागर, एयरपोर्ट से भरोसा जीतकर डॉक्टर को लाखों के जेवर से लगाया चूना
- पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान, सीमांचल को यूनियन टेरिटरी बनाने की साजिश का आरोप
पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत केंद्र के अलावा राज्य सरकार के योगदान के तौर पर 16 करोड़ 30 लाख 60 हजार प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है, उद्योग विभाग के तहत भागलपुर जिले में एथेनॉल प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है, वहीं सरकार ने बिहार राज्य वक्फ विकास योजना अंतर्गत अंजुमन इस्लामिया हॉल के पुनर्निर्माण के लिए 50 करोड़ 64 लाख 36 हजार की प्रशासनिक मंजूरी दी है।
- बिहार में अब हर शिक्षक के वेतन की होगी जांच, गड़बड़ी मिलने पर तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही
- 98 लाख के संदिग्ध भुगतान की जांच में नया मोड़, DPO और ऑपरेटर से पूछताछ, फर्जी शिक्षिका की आईडी के जरिए सरकारी राशि के भुगतान का आरोप

