Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
- मामूली विवाद बना हिंसा का कारण: घर में घुसकर हमला, महिला से छिनी चेन; 5 लोगों पर केस
- कैमूर में दर्दनाक सड़क हादसा: डंफर से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, दो की स्थिति गंभीर
जिले के राजनगर प्रखंड के कैथाही निवासी भाजपा नेता गजेंद्र झा के नाम पर जारी पत्र में जिलाध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के संदर्भ में दिए गए बयान को अमर्यादित, अभ्रांशित व अनापेक्षित बताते हुए इसे दल के अनुशासन के विरुद्ध बताया है, पत्र में जिलाध्यक्ष ने भाजपा नेता गजेंद्र को कहा है कि वह पार्टी के अधिकृत प्रवक्ता नहीं है और ना ही पार्टी के किसी भी दायित्व जिम्मेदारी के प्रभार में है, ऐसे में अमर्यादित, अपेक्षित बयान के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की गई है।

- सबार गांव में बंद मकान बना निशाना, नकदी-गहनों समेत लाखों की चोरी, पुलिस को जांच में मिले संदिग्ध संकेत
- मतदाता सूची विवाद ने बढ़ाया बवाल: भीतरीबांध पैक्स चुनाव टला, समर्थकों की भिड़ंत में कई घायल
दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के हिंदू धर्म व पंडितों पर विवादित बयान के विरोध में भाजपा नेता गजेंद्र झा ने सोमवार को मधुबनी प्रेस वार्ता कर उनकी जीभ काट कर लाने वाले को 11 लाख नगद एवं जीवन भर भरण पोषण करने का बयान दिया था, इस बयान के बाद हम पार्टी की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया जारी की गई, जिलाध्यक्ष ने अपने पत्र में इसे पार्टी के अनुशासन की अवहेलना करार दिया है, इस बाबत गजेंद्र झा ने कहा कि उन्होंने हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं ब्राह्मण होने के नाते यह बयान दिया और इस पर भी पूरी तरह कायम है, पार्टी स्तर से अब तक कोई सूचना प्राप्त नहीं होने की बात भी कही है।
- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट जल-जीवन-हरियाली योजना से बिहार हो रहा खुशहाल, पेयजल संकट अब नहीं बनेगी मुसीबत
- Sahara Refund Portal: सहारा में फंसा है पैसा तो तुरंत करें ऐसे आवेदन, जाने पूरी प्रक्रिया

