Home कटिहार केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राजेंद्र स्टेडियम से हिंदुओं को एकजुट होने...

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राजेंद्र स्टेडियम से हिंदुओं को एकजुट होने का दिया संदेश

Bihar: कटिहार, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के द्वारा राजेंद्र स्टेडियम में सभा को संबोधित करते हुए जात पात की करो विदाई हिंदू -हिंदू भाई-भाई का नारा दिया गया हैं। उनके द्वारा सभा को संबोधित करते हुए कहा गया की जब सभी हिंदू एकजुट होंगे तभी हम लोग सुरक्षित हो सकेंगे। वही उन्होंने कहा कि जहां हम लोगों की संख्या कम हुई है वहां से हम लोगों का नामो निशान मिट गया है। अब सीमांचल क्षेत्र भी कश्मीर जैसा बनते जा रहा है। उन्होंने कहा हिंदू स्वाभिमान यात्रा राजनीतिक यात्रा नहीं हैं बल्कि यह हिंदुओं को एकजुट करने की यात्रा है। इस यात्रा के माध्यम से सीमांचल क्षेत्र में हो रहे अवैध घुसपैठियों पर लगाम लगाने सहित वास्तविक मुसलमान को हक दिलाना है। इससे साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsउन्होंने कहा कि फिलीस्तीन हमले में राहुल गांधी ट्वीट कर रहे हैं जबकि देश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार पर चुप्पी साधे हुए हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि बांग्लादेश से आए अवैध घुसपैठ भारत के मुसलमान का हक छीन रहे हैं। इस दिशा में सुप्रीम कोर्ट का दिया निर्देश सराहनीय है। हम वोट मांगने नहीं हम संगठित होने के उद्देश्य से आए हैं। उन्होंने विपक्षी पार्टी के सभी हिंदुओं को भी एकजुट होने की अपील की है।

आगे उन्होंने कहा की दिनों दिन अब कटिहार व सीमांचल क्षेत्र बांग्लादेश में परिवर्तित होते जा रहा है। इस क्षेत्र में बांग्लादेशी घुसपैठ की वजह से इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं राजनेता राजनीतिक लाभ के लिए उन्हें स्थानीय आवास प्रमाण पत्र भी मिल जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे भारतवर्ष में एक दशक पूर्व तीन हजार मस्जिदें थी। वर्तमान में 20 लाख की संख्या में मस्जिद का निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि देश के 400 जिलों में 16 जिलों में अवैध घुसपैठियों की वजह से मुसलमान की संख्या हिंदुओं से अधिक हो गई है।

 

 

 

Exit mobile version