Home चैनपुर कायस्थ जाति के लोगों ने धूमधाम से किया, भगवान चित्रगुप्त का पूजा

कायस्थ जाति के लोगों ने धूमधाम से किया, भगवान चित्रगुप्त का पूजा

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में कायस्थ जाति के लोगों के द्वारा लेखकों को अक्षर प्रदान करने वाले भगवान चित्रगुप्त की पूजा भक्ति भाव से की गई, कायस्थ जाति के लोगों के द्वारा भगवान चित्रगुप्त की पूजा के दौरान कलम और दवात की पूजा की जाती है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NAYESUBAH

पूजा अर्चना से संबंधित जानकारी देते हुए प्रधान भोला शंकर लाल, एवं मनोज श्रीवास्तव गंगापुर की निवासी के द्वारा बताया गया, भगवान चित्रगुप्त कायस्थ जाति के पिता हैं, कायस्थ जाति के लोग अपने इष्ट देव के रूप में भगवान चित्रगुप्त की पूजा कलम और दवात के साथ करते हैं, भगवान चित्रगुप्त लेखकों को अक्षर प्रदान करते हैं यही कारण है कि अन्य जातियों के वैसे लोग जो लेखनी के कार्य से जुड़े हुए हैं उनके द्वारा भी भगवान चित्रगुप्त की पूजा की जाती है।

भगवान श्री चित्रगुप्त ब्रह्मा के मानस पुत्र है जो यमराज के यहां मनुष्य के पाप और पुण्य के लेखा-जोखा रखने का कार्य करते हैं, कार्तिक शुक्ल पक्ष के द्वितीया तिथि को भगवान चित्रगुप्त की पूजा प्रत्येक वर्ष कायस्थ जाति के लोगों के द्वारा की जाती है, और भगवान चित्रगुप्त की स्तुति की जाती है।

Exit mobile version