Home चैनपुर उर्स मेले में बवाल: फायरिंग, मारपीट और महिलाओं से अभद्रता का आरोप,...

उर्स मेले में बवाल: फायरिंग, मारपीट और महिलाओं से अभद्रता का आरोप, एक दर्जन से अधिक लोगों पर केस दर्ज

चैनपुर उर्स मेले में फायरिंग और मारपीट, एक दर्जन से अधिक लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के गाजीमियां मोहल्ले में आयोजित उर्स मेले के दौरान हुए विवाद ने अब कानूनी रूप ले लिया है। घटना को लेकर एक पक्ष की ओर से चैनपुर थाने में आवेदन देकर एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। शिकायत में फायरिंग, मारपीट और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

प्राप्त जानकारी के अनुसार गाजीमियां मोहल्ला निवासी तनियाल अंसारी ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि 16 जून की रात करीब 10:30 बजे वह अपने परिवार के साथ मखदूम शाह की मजार पर लगे उर्स मेले में शामिल होने गए थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों द्वारा उनके परिवार की महिलाओं के साथ कथित रूप से अभद्रता की गई। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने कट्टे से फायरिंग कर दी, जिससे मेले में अफरा-तफरी मच गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि फायरिंग के बाद कुछ लोग घायल भी हुए। इसके बाद दूसरे पक्ष के कई लोग मौके पर पहुंच गए और मारपीट शुरू कर दी। इस घटना में तनियाल अंसारी समेत उनके परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए।

घायलों का उपचार कराने के बाद मामले की लिखित शिकायत चैनपुर थाने में दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है और आरोपों की सत्यता के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि उर्स मेले के दौरान हुई मारपीट और फायरिंग की घटना को लेकर प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

Exit mobile version