Homeकैमूरआधी रात चैनपुर थाना पहुंचे एसपी शिखर चौधरी, पुलिस कार्यशैली का लिया...

आधी रात चैनपुर थाना पहुंचे एसपी शिखर चौधरी, पुलिस कार्यशैली का लिया जायजा, दिए सख्त निर्देश

कैमूर: आधी रात चैनपुर थाना पहुंचे एसपी शिखर चौधरी, पुलिस व्यवस्था की जांच कर दिए सख्त निर्देश

Bihar: कैमूर के नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने गुरुवार देर रात चैनपुर थाना का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था और लंबित मामलों की समीक्षा की। रात करीब एक बजे एसपी के अचानक पहुंचने से थाना परिसर में कुछ समय के लिए हलचल का माहौल बन गया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना में मौजूद पदाधिकारियों से कानून-व्यवस्था, लंबित कांडों के निष्पादन, अपराधियों की गिरफ्तारी तथा आम लोगों से प्राप्त आवेदनों पर की जा रही कार्रवाई की विस्तृत जानकारी ली।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पदाधिकारी और थानाध्यक्ष मौके पर उपस्थित मिले। एसपी ने थाना अभिलेखों की जांच करते हुए विशेष रूप से यह जानने का प्रयास किया कि प्रतिदिन कितने आवेदन प्राप्त हो रहे हैं और उन पर किस प्रकार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन तथा अपराध नियंत्रण को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।

चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया है कि मारपीट, दुर्घटना अथवा अन्य संज्ञेय अपराधों से संबंधित आवेदन मिलने पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जाए। वहीं जिन मामलों में एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकती, उनमें आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा गंभीर अपराधों के मामलों में विशेष अभियान चलाकर आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी करने तथा आम जनता की शिकायतों के त्वरित निष्पादन पर भी जोर दिया गया। एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रिय पुलिसिंग पर बल दिया।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments