Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घायल बच्ची की पहचान अमृता कुमारी (5 वर्ष) पिता लथेर बिंद, निवासी नंदगांव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सुबह के समय अमृता आंगनबाड़ी केंद्र जाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान सड़क पार करते वक्त तेज गति से आ रही बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बच्ची सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई, जबकि बाइक पर सवार तीनों युवक मौके से भाग निकले।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्ची को तुरंत चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि हादसे के बाद से बच्ची का इलाज जारी है और परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है। वहीं पुलिस मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।