Home कैमूर दिल्ली कोर्ट के आदेश पर कैमूर में नकली पानी फैक्ट्री पर छापा,...

दिल्ली कोर्ट के आदेश पर कैमूर में नकली पानी फैक्ट्री पर छापा, 70 लाख का माल जब्त, यूनिट सील

कैमूर भभुआ में नकली पानी फैक्ट्री पर छापा, दिल्ली कोर्ट के आदेश पर 70 लाख का माल जब्त, यूनिट सील

Bihar: कैमूर (भभुआ) – दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट के आदेश पर शनिवार शाम कैमूर जिले के भभुआ शहर में नकली पैकेज्ड पानी बनाने वाली एक फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई की गई। भभुआ थाना पुलिस की मौजूदगी में वार्ड नंबर 25 ददरा रोड स्थित एक कंपनी में छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली पानी, बोतल और स्टीकर बरामद किए गए। कार्रवाई के बाद फैक्ट्री को सील कर दिया गया।  जानकारी के अनुसार, धीरज इंटरप्राइजेज नाम से संचालित इस यूनिट में मशहूर ब्रांड CLEAR के नाम पर डुप्लीकेट ब्रांड CLEAR PLUS COPPER के नाम से पानी तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा था। छापेमारी के दौरान लगभग 60 से 70 लाख रुपये के सामान की बरामदगी हुई है।
NS Newsकार्रवाई के समय कंपनी के अधिकृत अधिवक्ता राजन द्विवेदी अपनी चार सदस्यीय टीम के साथ मौजूद थे। इसके अलावा कोर्ट द्वारा नियुक्त लोकल कमिश्नर अधिवक्ता हिमांशु सेहरा भी मौके पर पहुंचे और उनकी निगरानी में जब्ती और सीलिंग की पूरी प्रक्रिया पूरी की गई। अहमदाबाद से पहुंचे एनर्जी बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड के एरिया सेल्स मैनेजर विवेकानंद ओझा ने बताया कि करीब एक साल पहले कंपनी को सूचना मिली थी कि कैमूर के भभुआ में उनके ब्रांड के नाम पर नकली पानी बनाया और बेचा जा रहा है। आरोप है कि असली कंपनी के उत्पाद को बाजार में दबाकर कम कीमत में नकली पानी बेचा जा रहा था, जिससे लोगों को गुमराह किया जा रहा था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस मामले को लेकर कंपनी ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में केस दर्ज कराया था। करीब एक साल बाद कोर्ट के आदेश पर यह छापेमारी की गई। बताया गया कि यह यूनिट मंजू देवी के नाम पर संचालित थी, जिसे धीरज इंटरप्राइजेज के नाम से चलाया जा रहा था।
छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में खाली बोतलें, लेबल और स्टीकर बरामद किए गए, जिनकी बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। सभी सामान को जब्त कर फैक्ट्री को पुलिस की मौजूदगी में सील कर दिया गया। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

 

Exit mobile version