Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मृतक महिला की पहचान अलीगंज प्रखंड के अम्बा गांव निवासी भरत यादव की पत्नी कविता देवी के रूप में की गई है, जबकि घायल 3 महिलाओं को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है घायल महिला की पहचान आढ़ा निवासी रंजू देवी, रीता देवी और विनीता देवी के रूप में की गई है, तीनों घायल महिलाएं बहन है।
- प्लाईवुड फैक्ट्री जा रही महिला को हाईवा ने कुचला, मौके पर मौत; चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया
- डिड़खिली टोल पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कंटेनर से 29 मवेशी बरामद; दो तस्कर गिरफ्तार


जानकारी के अनुसार मृतक महिला बगल से दूध लेकर पैदल आ रही थी और उसके आगे से सवारी भरे एक ऑटो आ रही थी इसी दौरान अम्बा मोड के समीप तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पैदल जा रही महिला को ठोकर मार दी, जिसके बाद भागने की फिराक में एक ऑटो में टक्कर मारते हुए सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।
- बच्चे का अपहरण कर हत्या मामले में पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार
- 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले दो आरोपितों को मृत्युदंड
इस दुर्घटना में ऑटो पर सवार तीन महिलाएं सहित पांच लोग घायल हो गए, तीनों घायल महिलाएं बहन है, वे लोग अपने मायके आढ़ा गांव से ऑटो पर बैठकर अलीगंज जा रही थी, तीनों महिलाओं के इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, घटना की सूचना के बाद घटनास्थल पहुंची पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है, वही भाग रहे पिकअप वाहन के चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है।
- गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी
- सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना

