Home भोजपुर भोजपुर में नकली दरोगा बन धौंस जमाते युवक गिरफ्तार, वर्दी बरामद

भोजपुर में नकली दरोगा बन धौंस जमाते युवक गिरफ्तार, वर्दी बरामद

बिहिया थाना में गिरफ्तार फर्जी दरोगा

Bihar:  भोजपुर जिले से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा बिहिया थाना पुलिस के द्वारा एक फर्जी दारोगा को गिरफ्तार किया गया है। उसकी गिरफ्तारी बिहिया से की गई है। गिरफ्तार फर्जी दरोगा की पहचान राकेश कुमार के रूप में की गई है, जो भोजपुर जिले के ही गड़हनी थाना क्षेत्र के मदुरा गांव का निवासी बताया जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsवर्तमान में गिरफ्तार युवक रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के जमुआ स्थित एक किराये के मकान में रहता था। युवक खुद को वर्ष 2019-2020 बैच का चयनित दारोगा बताकर जहां तहां धौंस जमाया करता था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर पुलिस की एक वर्दी और दारोगा चयन संबंधी एक फर्जी दस्तावेज बरामद किया है। इस सम्बन्ध में सब इंस्पेक्टर पूजा कुमारी के बयान पर पकड़े गए नकली दारोगा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें धोखाधड़ी करने और गलत दस्तावेज तैयार कर कूटनीत रचने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

 

 

Exit mobile version