Home भोजपुर एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने खाया जहर, 3 की मौत...

एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने खाया जहर, 3 की मौत 2 की स्थिति गंभीर

Bihar:  भोजपुर जिले के आरा से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा एक ही परिवार के पांच सदस्यों के द्वारा एक साथ जहर खा लिया गया है। वही इस घटना में दो नाबालिग लड़की एवं एक मासूम बच्चे की मौत हो गई है। जबकि इनके पिता एवं एक 10 वर्षीय भाई की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिनका इलाज आरा शहर के निजी क्लीनिक में कराया जा रहा है। दरसल यह घटना बिहिया थाना क्षेत्र के बेलवनिया गांव की है। हालांकि पूरे परिवार को जहर किसने और क्यों दिया है। इसका पता अभी तक नहीं चल सका है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News जिसके बाद घटना की सूचना बिहिया थाना की पुलिस को दी गई। सुचना पर पहुंची पुलिस पूरे घटनाक्रम के बारे में छानबीन शुरू कर दी है। मृतकों में बिहिया थाना क्षेत्र के बेलवनिया गांव निवासी अरबिंद कुमार के 12 वर्षीय पुत्री नंदनी कुमारी, 3 वर्षीय डौली उर्फ पलक कुमारी एवं 6 वर्षीय पुत्र टोनी कुमार है। जबकि इलाजरत लोगों में मृतकों के पिता अरबिंद कुमार एवं उनका 10 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है। जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। स्थानीय लोगों की मानें तो वो बारात में गए हुए थे, सूचना मिली कि परिवार के ही पांच लोग एक साथ जहर खा लिए है तो हम लोग भागे-भागे यहां पहुंचे। इन लोगों ने जहर किस कारण से खाया है ये हम लोगों को भी पता नहीं है।

[su_posts template=”templates/teaser-loop.php” posts_per_page=”1″ tax_term=”65″ order=”desc”]

इस परिवार के मुखिया और बच्चों के पिता अरबिंद कुमार का बिहिया हाइवे के पास अपना इलेक्ट्रॉनिक का दुकान है। जिससे वह पूरे परिवार का भरण पोषण करते हैं। इन बच्चों की मां का देहांत करीब एक साल पहले ही हो चुकी है और यह पांचों परिवार के सदस्य गांव में ही अलग अपने घर में रहते है। इधर एक परिवार के पांच लोगों की एक साथ जहर खाने की घटना की जानकारी आस-पास के रहने वाले लोगों को मिली तो उनके बीच कोहराम मच गया। वहीं इस घटना की जानकारी के बाद घटनास्थल पर पहुंचे बिहिया थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर भरत यादव ने बताया कि बिहिया थाना क्षेत्र के बेलवनिया गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की जहर खाने का मामला सामने आया है। जिनमें दो लड़की और एक लड़के की मौत हो गई है। जबकि उनके पिता और एक 10 साल का बच्चें की हालत गंभीर बनी हुई है। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है और इसके मुख्य कारण का पता लगाने के प्रयास में है।

[su_posts template=”templates/teaser-loop.php” posts_per_page=”1″ tax_term=”113″ order=”desc”]

 

Exit mobile version