HomeमोहनियाGT रोड पर तेज रफ्तार का कहर: स्कूटी दुर्घटना में दो सगे...

GT रोड पर तेज रफ्तार का कहर: स्कूटी दुर्घटना में दो सगे भाई घायल, एक की हालत गंभीर

मोहनियां में स्कूटी हादसा: दो सगे भाई घायल, एक वाराणसी रेफर

Bihar: कैमूर, (मोहनियां)जीटी रोड पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां स्कूटी के अनियंत्रित होकर पलट जाने से दो सगे भाई घायल हो गए। घटना महाराणा प्रताप कॉलेज के पास की है, जो स्थानीय थाना क्षेत्र से लगभग एक किलोमीटर पश्चिम स्थित है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

घायलों की पहचान रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन निवासी राजेश कुमार सिंह के पुत्र रितेश कुमार और सतीश कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों भाई रविवार को अपनी फुआ के घर, मोहनियां थाना क्षेत्र के कुरई गांव गए हुए थे। सोमवार को वे स्कूटी से वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महाराणा प्रताप कॉलेज के समीप जीटी रोड पर स्कूटी अचानक संतुलन खो बैठी और पलट गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत मानवता दिखाते हुए दोनों घायलों को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार, रितेश कुमार को सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके चलते उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। वहीं सतीश कुमार को हल्की चोटें आईं, जिनका इलाज अस्पताल में ही कर दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments