Homeभभुआभभुआ में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने ली शिक्षिका की...

भभुआ में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने ली शिक्षिका की जान, इलाके में गुस्सा

भभुआ सड़क हादसा: पिकअप की टक्कर से शिक्षिका की मौत, परिजनों में आक्रोश

Bihar: कैमूर जिले के भभुआ-दरौली मार्ग पर सोमवार को एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना में एक शिक्षिका की मौत हो गई। यह हादसा महमूदिया बहेरी मोड़ के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप वाहन ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। मृतका की पहचान उत्क्रमित मध्य विद्यालय रुइया की सहायक शिक्षिका हसीना बानो के रूप में हुई है, जबकि उनके पति रियासत अंसारी को मामूली चोटें आई हैं।

NS News

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

परिजनों के अनुसार, हसीना बानो जनगणना से जुड़े कार्य को पूरा कर अपने पति के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हसीना बानो सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

हसीना बानो अपने विद्यालय में एक समर्पित और लोकप्रिय शिक्षिका के रूप में जानी जाती थीं। उनकी असमय मौत से शिक्षा जगत में भी शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय नेता मौके पर पहुंचे। इनमें राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष असलम अंसारी और बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी संतोष कुमार शामिल रहे, जिन्होंने परिजनों को सांत्वना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार पिकअप वाहन की तलाश जारी है। वहीं, परिजनों और स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments