Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये सभी एक मारपीट की घटना में नामजद आरोपी थे और बीते कई महीनों से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहे थे। जानकारी के अनुसार, 9 जनवरी 2026 की शाम करीब 7 बजे साहें-बाहें गांव में हुई मारपीट की घटना में मुरलीधर बिंद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद उनका लंबे समय तक इलाज चला। इस मामले में पीड़ित द्वारा चैनपुर थाना में सात लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी, लेकिन सभी आरोपी फरार थे। रविवार सुबह मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का मेडिकल जांच कराकर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।