Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

महिला के अनुसार, 6 अप्रैल 2026 की रात करीब 10 बजे उनके देवर मदन सिंह ने उनके कमरे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घर में आग लगाने लगा। इस दौरान विरोध करने पर उनकी सास के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की गई, घर का ताला तोड़कर घर में आग लगाने की सूचना सास के द्वारा महिला को दी गई, सूचना मिलने पर जब नमिता सिंह मौके पर पहुंचीं, तो उनके साथ भी दुर्व्यवहार और मारपीट की गई। आगजनी की इस घटना में घर में रखा अनाज, बर्तन, कपड़े, कूलर, एलसीडी टीवी, गैस चूल्हा, चांदी के बर्तन सहित अन्य घरेलू सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया।
पीड़िता के अनुसार, इस घटना में करीब दो लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। महिला ने यह भी आशंका जताई है कि संपत्ति विवाद के चलते आरोपी उन्हें जान से मारने की भी कोशिश कर सकते हैं। घटना के समय उन्होंने डायल 112 पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन लाइन व्यस्त रहने के कारण पुलिस से तत्काल सहायता नहीं मिल सकी, घटना के बाद इलाज कराने के उपरांत पीड़िता ने चैनपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।