Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मृतकों की पहचान बाजार समिति निवासी परमानंद कुमार (25), खुशबू देवी (30) और करीब 2 वर्षीय काव्या कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों बाइक पर सवार होकर सासाराम से कोचस की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर से बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सासाराम नगर थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भाग रहे ट्रैक्टर को पकड़कर जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, मृतक परमानंद कुमार की दादी का हाल ही में निधन हुआ था। तीनों लोग श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए कोचस थाना क्षेत्र के मैनपुरा गांव जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। इस घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है।