Home चैनपुर 23 दिन पुराने मारपीट मामले में पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी गिरफ्तार

23 दिन पुराने मारपीट मामले में पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी गिरफ्तार

कैमूर: 26 दिन पुराने मारपीट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, चैनपुर पुलिस की कार्रवाई

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना पुलिस ने मारपीट के एक मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उदयरामपुर गांव निवासी शिवमूरत राय (पिता- रामवृक्ष राय) के रूप में की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला करीब 23 दिन पुराना है। भैसहट गांव निवासी कयामुद्दीन (पिता- फारूक मियां) ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर तीन लोगों के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

आवेदन में आरोप लगाया गया था कि 10 मई 2026 को गांव में महाराजा राय और हनुमान राय के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। इसी दौरान शोर सुनकर कयामुद्दीन मौके पर पहुंचे। आरोप है कि वहां मौजूद हनुमान राय, शिवमूरत राय तथा अन्य लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। घटना में कयामुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनके सिर में चोट लगी थी।

मामले में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में मंगलवार सुबह चैनपुर थाना पुलिस ने छापेमारी कर शिवमूरत राय को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि मारपीट मामले में फरार चल रहे आरोपी शिवमूरत राय को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच कराई गई, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, मामले के अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

 

Exit mobile version