Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आवेदन में आरोप लगाया गया था कि 10 मई 2026 को गांव में महाराजा राय और हनुमान राय के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। इसी दौरान शोर सुनकर कयामुद्दीन मौके पर पहुंचे। आरोप है कि वहां मौजूद हनुमान राय, शिवमूरत राय तथा अन्य लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। घटना में कयामुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनके सिर में चोट लगी थी।
मामले में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में मंगलवार सुबह चैनपुर थाना पुलिस ने छापेमारी कर शिवमूरत राय को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि मारपीट मामले में फरार चल रहे आरोपी शिवमूरत राय को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच कराई गई, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, मामले के अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।



