Homeचैनपुर16 वर्षीय किशोरी के लापता होने पर प्राथमिकी, युवक पर बहला-फुसलाकर ले...

16 वर्षीय किशोरी के लापता होने पर प्राथमिकी, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

कैमूर: 16 वर्षीय किशोरी को भगाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

Bihar:  कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने गांव के ही एक युवक पर उनकी पुत्री को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने चैनपुर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मिली जानकारी के अनुसार, किशोरी सुबह करीब 9 बजे विद्यालय जाने की बात कहकर घर से निकली थी। देर शाम तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन शुरुआती प्रयासों में उसका कोई सुराग नहीं मिला। पिता के मुताबिक, कुछ दिनों बाद उन्हें जानकारी मिली कि गांव का ही आलोक पाल उनकी पुत्री को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। आरोप है कि जब वह युवक के घर पहुंचकर इस संबंध में पूछताछ करने लगे, तो युवक के परिजनों ने उनके साथ गाली-गलौज की और उन्हें वहां से भगा दिया।

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

मामले में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में उसके पिता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments