ADS
Home मोहनिया होटल में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने किया खुलासा, 6...

होटल में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने किया खुलासा, 6 लड़का व लड़की बरामद

Bihar: कैमूर जिले के मोहनियां से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा पुलिस के द्वारा छापेमारी करते हुए एक होटल से आधा दर्जन लड़के व लड़कियों को बरामद किया गया है। आपको बता दे की मोहनियां में कई ऐसे होटल हैं जिसमें धड़ल्ले से देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। जिसका समय-समय पर मोहनियां पुलिस के द्वारा छापेमारी करते हुए खुलासा किया जाता रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मोहनियां थानाकिन्तु पुलिस के छापेमारी से बस कुछ दिनों तक होटल संचालकों में पुलिस का भय रहता है। इसके बाद पुनः सब उसी  कार्य में जुट जाते है। मामले के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस ने शहर के रामारानी होटल में छापेमारी की।

जहां से आधा दर्जन लड़के और लड़कियां बरामद किए गए। जिन्हें लेकर पुलिस थाने पहुंची। बताया जाता है कि ये लोग रामगढ़ के निवासी हैं। इस संबंध में जानकारी लेने पर मोहनियां के डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर होटल में छापेमारी हुई है। जहां से लड़के लड़कियों को बरामद किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

 

 

Exit mobile version