Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जिसके बाद घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले किया। वही घटना की सुचना पर डीएसपी कुमार संजय एवं इंस्पेक्टर शेर सिंह यादव भी घटना स्थल पर पहुंचे। डीएसपी कुमार संजय ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या प्रतिशोध की भावना से किया गया लगता है, उन्होंने बताया कि पूर्व में कवई गाँव में दो पक्षो के बीच मारपीट हुई थी। जिसमे इलाज के दौरान चुनमुन राम की मौत हो गई थी। मामले में थाने में 163/24 कांड अंकित किया गया था। जिसमे पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए चार लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। बताया जाता है कि मृतक एक माह पूर्व उक्त घटना में बेल पर छुट कर बाहर आया था। पुलिस इस घटना को पूर्व की घटना से जोड़कर देख रही है।
वही मृतक के परिजनों के द्वारा शव को नहीं ले जाने दिया जा रहा था। उन्होंने कहा जब तक अभियुक्त की गिरफ्तारी नही होती तब तक शव को नही उठने देंगे। परिजन अभियुक्तों की फांसी की मांग करते हुए वरीय पुलिस पदाधिकारियों के घटना स्थल पर आने की मांग कर रह थे। थानाध्यक्ष के काफी समझाने के बाद भी परिजन नही माने दो घंटे तक शव को रोके रखा। परिजनों के जीद के बाद पुनः दुबारा डीएसपी को घटना स्थल पर जाना पड़ा। डीएसपी ने परिजनों को भरोसा दिलाया गया कि घटना से जुड़े अपराधियों की शीघ्र ही गिरफ्तारी होगी और पुलिस विधि संवत कार्रवाई करेगी। तब जाकर परिजन माने और शव को ले जाने दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया गया। वही मृतक के पिता के बयान पर कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।