Homeकुदराकुदरा में रेल कॉरिडोर की केबल चोरी का खुलासा, तीन युवक गिरफ्तार,...

कुदरा में रेल कॉरिडोर की केबल चोरी का खुलासा, तीन युवक गिरफ्तार, ऑटो और चाकू जब्त

Bihar: कैमूर जिले के कुदरा-पुसौली रेलखंड में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से केबल चोरी के मामले में आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है। सूचना मिलने के बाद सक्रिय हुई आरपीएफ टीम ने मामले का तेजी से खुलासा करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर चोरी की गई करीब आठ मीटर लंबी केबल बरामद कर ली गई है।  मामला डीएफसीसीआईएल के ईआई-9 हट की बाउंड्री से केबल चोरी से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, चार सितंबर को डीएफसीसीआईएल की ओर से आरपीएफ पोस्ट सासाराम को केबल चोरी की सूचना दी गई थी। बताया गया था कि बाउंड्री से करीब आठ मीटर लंबी एक्सएलपीई 185 वर्ग मिलीमीटर, चार कोर एल्युमिनियम केबल गायब है।

NS News

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। आसपास के इलाके में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ पूछताछ की गई। इसी दौरान तीन संदिग्ध आरपीएफ के हत्थे चढ़े। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की गई पूरी केबल बरामद कर ली। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कुदरा थाना क्षेत्र के चिलबिली गांव निवासी राज कुमार (18 वर्ष), राकेश कुमार (22 वर्ष) और कुदरा निवासी आकाश कुमार सूर्या (24 वर्ष) के रूप में हुई है।

आरपीएफ ने चोरी की केबल के साथ घटना में इस्तेमाल किए गए तीन पहिया ऑटो और केबल का रबर छीलने के लिए इस्तेमाल चाकू को भी जब्त कर लिया है। बरामद केबल की अनुमानित कीमत करीब दो हजार रुपये बताई गई है। मामले में आरपीएफ पोस्ट सासाराम में मुकदमा संख्या 08/26 दर्ज किया गया है। आरोपितों के खिलाफ रेलवे संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम की धारा 3 के तहत कार्रवाई की जा रही है। आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई के कारण चोरी गई डीएफसीसीआईएल की केबल पूरी तरह बरामद कर ली गई। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments