Homeचैनपुररास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, घर में घुसकर मां-बेटी के...

रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, घर में घुसकर मां-बेटी के साथ मारपीट, छोलनी से हमला कर पुत्री का सिर फोड़ा

चैनपुर में रास्ते के विवाद में मारपीट, मां-बेटी घायल, पुत्री का सिर फोड़ा

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद मारपीट में बदल गया। इस दौरान एक महिला और उसकी पुत्री घायल हो गईं। आरोप है कि विवाद के दौरान दोनों के साथ मारपीट की गई और बीच-बचाव करने पहुंची पुत्री के सिर पर स्टील की छोलनी से हमला कर दिया गया, जिससे उसका सिर फट गया। घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मामले में घायल महिला रेखा देवी, पति मन्यन पासी, निवासी चैनपुर वार्ड संख्या 12 ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के मुताबिक, 24 नवंबर 2026 की दोपहर करीब 12 बजे रेखा देवी अपने घर में थीं। इसी दौरान पूरब दिशा की ओर स्थित रास्ते को लेकर विवाद शुरू हो गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

आरोप है कि अनीता देवी, पति पप्पू पासी, पूनम देवी, राहुल कुमार और सुमन कुमारी वहां पहुंचे और रेखा देवी के साथ गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो सभी ने मिलकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी, जिसमें वह घायल हो गईं। मां के साथ मारपीट होते देख उनकी पुत्री निशा कुमारी बीच-बचाव करने पहुंची। आरोप है कि इसी दौरान अनीता देवी ने हाथ में रखी स्टील की छोलनी से निशा के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गई। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और बीच-बचाव कर किसी तरह विवाद शांत कराया। इसके बाद घायल मां-बेटी चैनपुर थाना पहुंचीं, जहां से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। उपचार कराने के बाद रेखा देवी ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

प्राथमिकी दर्ज, पुलिस कर रही जांच

इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना में घायल महिला के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments