Home चैनपुर हाटा में युवक पर लोहे की रॉड से हमला, मोबाइल और 5...

हाटा में युवक पर लोहे की रॉड से हमला, मोबाइल और 5 हजार रुपये छीनने का आरोप

कैमूर के हाटा में युवक पर रॉड से हमला, मोबाइल और 5 हजार रुपये छीनने का आरोप

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के पर्वतपुर गांव निवासी एक युवक के साथ नगर पंचायत हाटा में मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। युवक ने दो लोगों पर लोहे की रॉड से हमला करने के साथ मोबाइल फोन और जेब से पांच हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित की पहचान पर्वतपुर गांव निवासी कमल राय के पुत्र आकाश राय के रूप में हुई है। उनके अनुसार, घटना 9 अक्टूबर की सुबह करीब 8:30 बजे हाटा नगर पंचायत के यादव मोड़ के पास स्थित दिनेश मोटरसाइकिल दुकान की है। उस समय वह दुकान में बैठे हुए थे। इसी दौरान दीपक राम अपने एक अज्ञात साथी के साथ वहां पहुंचा और दोनों कथित तौर पर उनके साथ गाली-गलौज करने लगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

विरोध करने पर लोहे की रॉड से किया हमला

आकाश राय का आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर दोनों ने उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उनका मोबाइल फोन और जेब में रखे पांच हजार रुपये छीन लिए गए। आसपास के लोगों के जुटने पर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायल युवक चैनपुर थाने पहुंचा, जहां से उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। उपचार कराने के बाद उसने थाने में लिखित आवेदन देकर मामले की शिकायत की।

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि मारपीट के मामले में प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

 

 

Exit mobile version