Homeचैनपुरहाटा में जमीन की नींव खोदने को लेकर विवाद, महिला से मारपीट...

हाटा में जमीन की नींव खोदने को लेकर विवाद, महिला से मारपीट का आरोप; मंगलसूत्र छीनने की भी शिकायत

हाटा में जमीन विवाद में महिला से मारपीट, मंगलसूत्र छीनने का आरोप

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा नगर में जमीन पर बाउंड्री की नींव खोदने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि जमीन पर काम रोकने की बात कहने पर एक महिला के साथ मारपीट की गई। घटना को लेकर पीड़िता ने चैनपुर थाने में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। हाटा नगर निवासी शिवशंकर माली की पत्नी गुड़िया कुमारी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि घटना के समय वह घर में अकेली थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

इसी दौरान हाटा निवासी मैनेजर चौहान, गुरु माली, रामसेवक चौहान, अमाव गांव निवासी टेंगर माली और वाराणसी निवासी राजू माली उसकी जमीन पर बाउंड्री निर्माण के लिए नींव खोदने लगे। महिला के अनुसार, आवाज सुनकर वह दरवाजा खोलकर बाहर आई और आरोपितों से काम रोकने को कहा। उसने बताया कि उसके माता-पिता और भाई घर पर मौजूद नहीं हैं। आरोप है कि इसी बात को लेकर सभी लोग गाली-गलौज करने लगे और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की।

पीड़िता का कहना है कि वह किसी तरह बचकर घर के अंदर गई और अपने पिता को फोन करने लगी। इसी दौरान आरोपितों के घर में घुसने और उसका मोबाइल छीन लेने का भी आरोप लगाया गया है। महिला ने शिकायत में मारपीट के दौरान गले से करीब 30 हजार रुपये मूल्य का मंगलसूत्र निकाल लेने की बात भी कही है। घटना की सूचना मिलने के बाद चैनपुर पुलिस ने महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments