Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत हाटा से पुलिस के द्वारा शराब कारोबार में संलिप्त लंबे समय से फरार कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया है, गिरफ्तार युवक हाटा बाजार के निवासी स्वर्गीय राजकुमार केसरी का पुत्र प्रिंस केसरी बताया गया है, गिरफ्तार युवक के घर से पुलिस के द्वारा की गई छापेमारी में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया गया था, उस दौरान पुलिस के आने की सूचना पर कारोबारी प्रिंस फरार हो गया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इससे जुड़ी जानकारी लेने पर चैनपुर थानाध्यक्ष उदय भानु सिंह के द्वारा बताया गया कि 2 दिसंबर की तिथि को हाटा बाजार में दो लोगों के द्वारा शराब के नशे में हंगामा किया जा रहा था उक्त दोनों युवक ग्राम पतेरी के निवासी राजू नाई एवं बबलू साह थें जिन्हें पकड़ कर जब थाने पर लाकर पूछताछ किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि हाटा के प्रिंस केसरी के यहां से शराब खरीदी गई।
- भाभी को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, हालत गंभीर; पटना रेफर
- भरत तिवारी प्रकरण में नया मोड़, SDPO समेत कई पुलिसकर्मियों पर दर्ज हुई हत्या की प्राथमिकी
सूचना पर जब पुलिस के द्वारा छापेमारी की गई तो उस दौरान पुलिस के आने की सूचना पर प्रिंस केसरी मौके पर से भाग निकला था उस कारोबार में संलिप्त अन्य और दो व्यक्ति अजय कुमार जायसवाल एवं विकास गौड़ को मौके पर से गिरफ्तार करते हुए छोटा बड़ा कुल 88 पीस अंग्रेजी शराब की बोतलें शराब भरी हुई बरामद की गई थी, इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार दोनों लोगों को भभुआ न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
- गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी
- सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना
जबकि अनुसंधान चल रहा था, अनुसंधान में यह भी पता चला कि प्रिंस केसरी शराब कारोबार में लंबे समय से लिप्त है और इसका एक बड़ा नेटवर्क भी है जिसके दो लोग गिरफ्तार करके जेल भेजे जा चुके हैं बुधवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए प्रिंस केसरी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे मेडिकल जांच के उपरांत भभुआ न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
- APK फाइल के जाल से करोड़ों की साइबर ठगी, पुलिस के हत्थे चढ़ा मास्टरमाइंड
- रिश्ते का खौफनाक अंत: पत्नी की हत्या कर शव के पास बैठा रहा पति, गांव में पसरा सन्नाटा