Homeचैनपुरहाजरा पुल के पास रहस्यमयी सड़क हादसा, अधिवक्ता के भाई को टेंपो...

हाजरा पुल के पास रहस्यमयी सड़क हादसा, अधिवक्ता के भाई को टेंपो ने मारी टक्कर; साजिश का आरोप

कैमूर में संदिग्ध सड़क हादसा: टेंपो की टक्कर से युवक गंभीर घायल, परिजनों ने साजिश का लगाया आरोप

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के हाजरा पुल के समीप हुए एक सड़क हादसे ने अब नया मोड़ ले लिया है। बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में परिजनों ने इसे सुनियोजित हमला बताया है। घायल युवक का इलाज उत्तर प्रदेश के मुगलसराय स्थित ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में चल रहा है, जहां उसकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मामला भभुआ वार्ड संख्या-21 निवासी एवं पेशे से अधिवक्ता मणिन्द्र कुमार गौड़ से जुड़ा है। उन्होंने चैनपुर थाने में आवेदन देकर बताया कि उनके भाई अविनाश कुमार 5 मई 2026 को अपने पैशन प्रो बाइक से चैनपुर के खरिगांवा किसी निजी कार्य से गए थे। वापस लौटने के दौरान हाजरा पुल के पास पीछे से तेज रफ्तार सीएनजी ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि अविनाश कुमार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें पहले भभुआ सदर अस्पताल और फिर ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। फिलहाल उनका इलाज मुगलसराय के एक निजी ट्रॉमा सेंटर में आईसीयू में चल रहा है।

घायल के भाई मणिन्द्र कुमार गौड़ ने आवेदन में आरोप लगाया है कि यह महज सड़क दुर्घटना नहीं बल्कि पुरानी रंजिश का परिणाम हो सकता है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले बिऊर गांव में एक शादी समारोह के दौरान गाड़ी में बैठाने को लेकर विवाद हुआ था। उस दौरान कुछ लोगों ने मारपीट की थी और उनकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। उस मामले में चैनपुर थाने में कांड संख्या 197/26 दर्ज कराया गया था। आवेदक के अनुसार, घटना वाले दिन सुबह संबंधित पक्ष द्वारा समझौते का दबाव बनाया जा रहा था, लेकिन परिवार इसके लिए तैयार नहीं हुआ। इसके कुछ घंटे बाद ही यह हादसा हुआ। ऐसे में परिजनों को संदेह है कि उनके भाई को जानबूझकर टक्कर मारी गई है। मामले को लेकर चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि घायल युवक के भाई द्वारा दिए गए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी बिंदुओं पर छानबीन जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments